काफी उठापटक और कई नामों के सामने आने के बाद आखिरकार पंजाब को उसका नया मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रुप में मिल गया ,इसकी घोषणा कर पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने किया, उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि “चरणजीत सिंह चन्नी को सर्वसम्मति से पंजाब के कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है।”चरणजीत काफी विवादों में रहे हैं, उनके खिलाफ MEE-TOO जैसे आरोप लग चुके हैं। राहुल गांधी इस समारोह में शामिल नहीं होंगे।चरणजीत सिंह चन्नी श्री चमकाैर साहिब से विधायक हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में आज सर्वसम्मति से चुनें चरणजीत सिंह चन्नी सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की जगह लेंगे , जिन्होंने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और ब्रह्म मोहिंद्रा भी सपथ लेंगे। सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम मुख्यमंत्री के लिस्ट में फाइनल था , लेकिन आख़िरी समय में उनका पत्ता कट गया।कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चरणजीत सिंह चन्नी को अपनी शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे उम्मीद है कि वह सीमावर्ती राज्य पंजाब को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से हमारे लोगों की रक्षा करने में सक्षम हैं।’राहुल गांधी ने भी पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री को बधाई दी।
पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी और कहा कि यह इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि
“ऐतिहासिक !! पंजाब का पहला दलित सीएम-पदनाम … इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। संविधान और कांग्रेस की भावना को श्रद्धांजलि !! बधाई चरणजीत सिंह चन्नी।” कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में मंत्री रहे चन्नी काफी समय से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बागी सुर अपनाए हुए थे।
विवादों से नाता
चरणजीत चन्नी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सामने आना अपने आप में एक चौंकाने वाली बात है! , क्योंकि सुबह अंबिका सोनी के इनकार के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम मुख्यमंत्री के लिए फाइनल माना जा रहा था , लेकिन आख़िरी वक्त में पार्टी हाईकमान ने चन्नी के उपर भरोसा व्यक्त किया।चरणजीत सिंह चन्नी तीन साल पहले एक सीनियर महिला आईएएस अफसर को अश्लील मैसेज भेजने की वजह से विवाद में फंसे थे। उस समय वे विदेश यात्रा पर गये हुए थे। विदेश यात्रा से लौटने के बाद चन्नी ने कहा था कि उन्होंने गलती से महिला अधिकारी को मैसेज भेज दिया था।हालांकि इस मामले में महिला अधिकारी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। इसके अलावा अमरिंदर सिंह ने भी मामले को सुलझा लेने का वादा किया था। लेकिन पंजाब महिला आयोग ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार को नोटिस भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। इसको साथ ही सिक्का उछालकर फैसला करने की वजह से भी ये सुखियों में बने हुए थे।
