स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज कहा कि सरकार ने गुजरात के अंकलेश्वर में भारत बायोटेक के कोवैक्सिन के उत्पादन के लिए वैक्सीन निर्माण सुविधा को मंजूरी दे दी है।
मंडाविया ने एक ट्वीट में कहा, इससे सभी को मुफ्त टीका उपलब्ध कराने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, इससे वैक्सीन की उपलब्धता भी बढ़ेगी और दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन अभियान में तेजी आएगी।
WhatsApp us