रबी विपणन सीजन 2022-23 में अब तक 11 राज्यों से एक सौ इकसठ लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। ये राज्य हैं मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, गुजरात, बिहार और राजस्थान। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा, इससे 14 लाख 70 हजार किसानों को लाभ हुआ है, जिनका न्यूनतम समर्थन मूल्य 32 हजार 633 करोड़ रुपये है।
मंत्रालय ने कहा, खरीफ विपणन सीजन 2021-22 में धान खरीद सुचारू रूप से चल रही है। देश में अब तक 760 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद हो चुकी है। धान की खरीद से एक करोड़ नौ लाख से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य एक लाख 49 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लाभ हुआ है।
![](https://indsamachar.com/wp-content/uploads/2020/04/logo-2.png)